नगरफोर्ट (अनीस भारतीय)
तहसील नगरफोर्ट क्षेत्र में बकरा-बकरी की खरीद-फरोख्त का अब तक का सबसे बड़ा सौदा हुआ है। छावडी गोट फार्म लक्ष्मीपुरा के मालिक हंसराज अक्षय छावडी ने कोटा जंगल नाम से मशहूर एक बकरा, एक बकरी व एक मेमने का 19 लाख 50 हजार रुपए में सौदा किया है।हंसराज अक्षय छावडी ने बताया कि उन्होंने बूंदी जिले के अरनेठा निवासी राधाकिशन गुर्जर से नगद राशि देकर *’भारत केसरी’* नस्ल का यह परिवार खरीदा है, जिसमें बकरा, बकरी गंगा और बच्ची जमुना शामिल है। यह बकरा, हिंद केसरी के नाम से प्रसिद्ध बकरे का बेटा है।इनके कानों की लंबाई 22 इंच तथा ऊंचाई 38 इंच है। फार्म हाउस पर पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतारकर स्वागत किया और नजर उतारी।छावडी ने बताया कि उनके फार्म हाउस पर पहले से ही करीब 72 लाख रुपए की बकरियां हैं, जिनकी एक-एक की कीमत सवा लाख से डेढ़ लाख रुपए तक है। भारत केसरी नस्ल के आने के बाद अब और उन्नत किस्म के बच्चे पैदा होंगे।इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पशुपालक व किसान फार्म हाउस पहुंच रहे हैं और यह लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

