इंदरगढ़ (मनीष कुमार सैन)। इंद्रगढ़ शहर में शनिवार को राधा अष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के पुष्टिमार्गीय चंद्र बिहारी जी मंदिर पर राधा अष्टमी का उत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया। मंदिर सेवादारों ने मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजाया। सुबह मंदिर में श्रीजी का अभिषेक हुआ। उसके बाद प्रातः 9 बजे पलना मनोरथ के दर्शन हुए। राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया। राधा अष्टमी पर बालिकाओं की श्री राधा व श्री सखियों की सजीव झांकियां बनाई। राधा जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में बधाइयां लुटाई गई। राधा रानी के भजनों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। बाद में महा आरती के साथ प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में वैष्णव महिला पुरुष मौजूद रहे।

