674th Prakatya Diwas of Baba Ramdev Ji Celebrated with Great Enthusiasm; Devotees Dance to Devotional Bhajans Till Late Night

Share this news

बाबा रामदेव जी का 674 वां प्रकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया, जागरण में भजनों पर देर रात तक जमकर किया नृत्य

नगरफोर्ट । कस्बा में हाई सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित बैरवा मोहल्ला में लोक देवता बाबा रामदेव जी का 674 वां प्रकट्य दिवस बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।

रविवार भादवा सुदी बीज / बाबे री दूज के पावन अवसर पर बाबा रामदेव जी के मंदिर पर सुबह से ही दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही। बाबा के दर्शन करने के लिए नगरफोर्ट कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और बिजली की रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
सुबह बाबा रामदेव जी के पुजारियों व श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति का अभिषेक, श्रृंगार और महाआरती की गई। इस अवसर पर मंदिर पर बाबा रामदेव जी की पवित्र ध्वजा भी चढ़ाई गई। दिन भर बाबा के जयकारों से पूरा मोहल्ला गूंजता रहा।

शाम को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में विशाल भजन जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें बाहर से बुलाई गई पार्टी व स्थानीय भजन गायकों द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने देर रात तक नृत्य कर जमकर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *