अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ रटलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,6.74 ग्राम एमडीएमए बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त

Share this news

बकानी (गिरिराज रेगर) । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रटलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.74 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान बकानी थाना क्षेत्र के रिछवा निवासी सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडीएमए बरामद कर बाइक जब्त की और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई रटलाई थाना प्रभारी लोकेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *