टीम गुरु जी द्वारा तीन भाई तार माता मंदिर फाउंडेशन के पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों और पटाखों से भव्य स्वागत

Share this news

बाड़ी । टीम गुरु जी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की महाआरती में तीन भाई तार माता मंदिर फाउंडेशन के पदाधिकारी बतौर अतिथि शामिल हुए। पदाधिकारियों के पहुंचने पर टीम गुरु जी के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।महाआरती में फाउंडेशन चेयरमैन रमेश चन्द्र जाट, उप चेयरमैन शिव नारायण वैष्णव, सचिव राकेश कुमावत, एनजीओ मंत्री राजेश कुमावत, प्रचार-प्रसार मंत्री मुकेश कुमार खटीक, व्यवस्थापक मंत्री भागचन्द प्रजापत, उप महामंत्री अर्जुन कुमावत, उप रक्षा मंत्री नवीन सेन, उप व्यवस्थापक मंत्री विशाल गुर्जर, सह मंत्री विकास कुमार जाट, सलाहकार मंत्री हजारी लाल रेगर एवं उप सलाहकार मंत्री गोवर्धन तेली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं टीम गुरु जी के सदस्यों ने भगवान गणेश की विधिवत महाआरती की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धाभाव से ग्रहण किया।इसके बाद सांवरिया सेठ के भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं उपस्थित श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते और नृत्य करते नजर आए।पूरे कार्यक्रम के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। टीम गुरु जी द्वारा फाउंडेशन के पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान को लेकर उपस्थित लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *