एसबीआई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद को सीएसआर के तहत चिकित्सा उपकरण व अन्य सामग्री की भेंट

Share this news

रिपोर्ट लेखराज शर्मा बारां

शाहबाद, 18 अगस्त 2026। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्षेत्रीय कार्यालय झालावाड़ की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधि (CSR) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहबाद, जिला बारां में मरीजों एवं आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की कुल लागत लगभग ₹2.08 लाख है।

इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अशोक कुमार ने बताया कि बैंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी तथा जांच एवं उपचार की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जा सकेगा।

सीएसआर के तहत स्वास्थ्य केंद्र को एक्स-रे प्रिंटर, वाटर कूलर, ईसीजी मशीन, यूवी फिल्टर सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इन सुविधाओं से विशेष रूप से मरीजों को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने, ईसीजी जैसी आवश्यक जांचों तथा स्वच्छ पेयजल की सुविधा में लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किए गए इस जनहितकारी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक की यह पहल स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपयोगी साबित होगी।

इस अवसर भारतीय स्टैट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ़ से प्रबंधक मानव संसाधन श्री कुलदीप नागर , उप प्रबंधक श्री प्रांजल कसेरा और शाखा प्रबंधक एसबीआई शाहबाद श्री अजय कुमार उपस्थित रहे एव चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र मीना ,डॉक्टर प्रवीण गुर्जर ,डॉक्टर बबलू मेहता एव अन्य कर्मचारीगणों ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *