जन्मदिवस पर पुष्कर पहुंचे कांग्रेस देहात अध्यक्ष विकास चौधरी, तीर्थ सरोवर में दुग्धाभिषेक कर ब्रह्मा मंदिर में लिया आशीर्वाद
जन्मदिन पर आस्था का संगम: पुष्कर पहुंचे विकास चौधरी का भव्य स्वागत, ब्रह्मा मंदिर में गूंजे जयकारे
पुष्कर। अजमेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष विकास चौधरी अपने जन्मदिवस के अवसर पर तीर्थराज पुष्कर पहुंचे। उन्होंने पवित्र सरोवर का दुग्धाभिषेक कर जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सरोवर से ब्रह्मा मंदिर तक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर NSUI अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर एवं उनकी टीम ने माल्यार्पण कर पुष्कर राज की तस्वीर और शक्ति प्रतीक तलवार भेंट की। पुष्कर यात्रा के दौरान दामोदर शर्मा,मधुसूदन मैक्स पाराशर,बाबूलाल दग्दी,जगदीश कुर्डिया,विनोद पाराशर,प्रमोद पाराशर,बैजनाथ पाराशर,हेमंत गुर्जर,दामोदर मुखिया,टिकम शर्मा,राजू मल्लिक,अर्शद इंसाफ, गोपाल तिलानिया, सोनू नागौरा,संजय जोशी,गोरीशंकर पाराशर,शिद्धार्थ डोलिया,विकास पूरी,सुरेश पाराशर,गिरिराज माली,संजय दग्दी,प्रकाश योगी,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।

