राजनीति

एकादशी पर तीर्थराज पुष्कर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, ब्रह्मा मंदिर व पुष्कर सरोवर में की पूजा-अर्चना

पुष्कर। पवित्र योगिनी एकादशी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ओर निवर्तमान सभापति कमल पाठक ने भी उनके साथ दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ भगवान ब्रह्मा से राजस्थान के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विकास की प्रार्थना की गई। योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
अजेय कुमार के पुष्कर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर और सरोवर घाट पर धार्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश में सामाजिक समरसता, जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम, अजमेर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश्व पाठक, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमावत, धर्मेन्द्र नागौरा, रोहन बाकोलिया, विष्णु सैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।

Leave a Reply

Translate »