विभिन्न मांगो को लेकर सोपा ज्ञापन

Share this news

बारां (लेखराज शर्मा) । उपखंड मुख्यालय शाहाबाद पर सोमवार को उपखंड अधिकारी सुनील झिंगुनिया को ग्रीनको कंपनी द्वारा धोखाधड़ी से जमीन खरीदने का आरोप लगाकर ग्रामकलोनी के बाशिन्दों ने सोपा ज्ञापन।ज्ञापन में बताया कि ग्राम कॉलोनी के जाटव समाज के किसानों की जमीन हाइड्रो पावर प्लांट कंपनी के लिए कंपनी के मैनेजर उपेंद्र सिंह तोमर द्वारा चार लाख रुपये प्रति बीघा जमीन खरीदी गई थी। लेकिन अब कंपनी छः लाख पचास हजार प्रति बीघा के हिसाब से खरीद रही है। जबकि पिछले दिनों खरीदी गई जमीन के लेते वक्त मैनेजर ने एग्रीमेंट किया था कि अगर बाद में जमीन का भाव बढ़ता है। तो बढ़ी हुई राशि दी जावेगी। जमीन बेचान करने वाले परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी दी जावेगी। लेकिन कंपनी ने ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी और छल कपट किया है। क्योंकि अब जमीन 6 लाख पचास हजार प्रति बीघा के हिसाब से जमीन खरीदी जा रही है। बढी हुई राशि भी उक्त ग्रामीणों को नहीं दी गई है।ओर ना ही किसी भी परिवार के सदस्यों को नौकरी नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन बेचान करने के वक्त जो एग्रीमेंट किया गया है। वह अंग्रेजी में है जिसको ग्रामीण पढ़ नहीं सकते। उक्त मामले की कार्यवाही को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। मौके पर कैलाश चंद बालकिशन लक्ष्मण जाटव शशिकांत जाटव शिवचरण पुरनचंद खेरूजाटव, रविजाटव बनवारी जाटव काशीलाल जाटव राजकुमार जाटव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *