जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक हुई सम्‍पन्‍न

Share this news

    *राजस्थान रणकौशल हाड़ोती*

बूंदी । जल जीवन मिशन अन्‍तर्गत जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक बुधवार को अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर (सीलिंग) रमेश देव की अध्‍यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर ने हर घर नल संबंधों की वस्‍तुस्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए।

उन्‍होंने कहा कि जनता जल योजना के तहत संचालित कार्यों की प्रगति बढाई जावें। उन्‍होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल सुविधाओं के कार्यों को संबंधित विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ करें, ताकि इनको पूर्ण करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्‍होंने स्‍वीकृत जल योजनाओं, वृहद परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, स्‍कूल, आंगनबाडी केन्‍द्र तथा स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को नल कनेक्‍शन से लाभान्वित करने, नल जल मित्र नामांकन आदि बिन्‍दुओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्‍होंने एफएचटीसी, ओटीएमपी की वर्तमान कार्य प्रगति‍ बढ़ाने के लिए कहा। हिंडौली-नैनवां, गरड़दा, रेट्रोफिटिंग ऑफ बूंदी क्‍लस्‍टर, चाकन डेम, जल सेवा आंकलन, सुजलम आईडी, जल अर्पण दिवस पेयजल परियोजनाओं की विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होंने निर्देश‍ दिए की बारिश के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति के लिए इस्‍तमाल हाेने वाले पानी की गुणवत्‍ता संबंधी जांच नियमित रूप से करवाई जावे।

उन्होंने कहा कि स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 2 अक्‍टूबर तक आयोजित होने वाले प्‍लास्टिक कचरा मुक्‍त राजस्‍थान अभियान के तहत जिलेभर में प्‍लास्टिक प्र‍दूषण की समस्‍या से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अपने दायित्‍वों का निर्वाहन सुनिश्चित करें। इस अभियान के तहत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्‍लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाना साथ ही आमजन को प्‍लास्टिक से होने वाले दुष्‍प्रभावों के बारे में जागरूक किया जावे। साथ ही उन्‍होंने आमजन से अपील करते हुए कहा की आमजन भी इस अभियान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मजहर इमाम, जन स्‍वास्‍थ्‍य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार शर्मा, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. ओपी सामर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *