
करवर । कस्बे सहित क्षेत्र में सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजते रहे। कई शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सावन सोमवार का व्रत रखा।गोविन्द गौतम का कहना है कि सावन में भगवान शिव की भक्ति करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। चौथे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र के धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया।
