करंट से बारिश में हर बार तड़प-तड़प मर रहे गौवंश, NSUI का अल्टीमेटम ने सुरक्षा को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा दो,
पुष्कर। बारिश के मौसम में बिजली के करंट की चपेट में आकर लगातार हो रही गौवंश की मौतों ने पुष्कर में लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर NSUI अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने उपखंड अधिकारी (SDM) एवं नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। ज्ञापन में मांग की गई कि शहरभर में बिजली के खंभों, खुले अर्थिंग पॉइंट और करंट प्रवाहित होने वाले खतरनाक स्थानों पर तत्काल सुरक्षा कवर लगाए जाएं, ताकि गौवंश और आम नागरिकों की जान सुरक्षित रह सके।
मधुसूदन मैक्स पाराशर ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण अब तक कई बेजुबान गौवंश करंट की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो NSUI और कांग्रेस की युवा टीम जनआंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हेमंत गुर्जर, पंकज पाराशर, शुभम घारू, गोविंद घारू, राहुल वाल्मीकि, प्रकाश सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवाओं ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर पुष्कर को करंट हादसों से सुरक्षित बनाने की मांग की।

