
लोकसभा अध्यक्ष से प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट इंदरगढ़ (मनीष कुमार सैन)। पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत के नेतृत्व में इंद्रगढ़ पीएम श्री बालिका विद्यालय के विकास के लिए प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विद्यालय के अध्यापक महेंद्र सिंह राजावत के द्वारा विद्यालय में हॉल निर्माण एवं स्थानीय विद्यालय को पीएम श्री योजना में चयन करवाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त कर निम्न कार्यों के उद्घाटन हेतु विद्यालय में पधारने का निमंत्रण दिया। विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी पूर्ति के लिए पांच नए कक्षा कक्षों का निर्माण करवाने की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बालिका विद्यालय इंद्रगढ़ के विकास के लिए भरपूर मदद प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया। प्रतिनिधि मंडल में स्थानीय विद्यालय के अध्यापक महेंद्र सिंह राजावत, पार्षद आसाराम मीना, समाजसेवी मनमोहन सैनी, भाजपा के प्रांतीय महामंत्री अशोक मीणा, बीजेपी युवा नेता राधेश्याम गुर्जर शामिल रहे।

