
*राजस्थान रणकौशल हाड़ोती*
इंदरगढ़ । शहर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों एवं चुनावी रणनीति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों को गति देने तथा भाजपा की विजय सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र श्रृंगी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सतत सक्रियता के साथ भाजपा की विजय सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाएं और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष हेमराज नागर, मंडल अध्यक्ष गिर्राज जैन, मंडल प्रभारी मुकेश जिंदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन, पार्षद, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

