कुमावत युवाशक्ति समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित*पूर्व एवं नव पदाधिकारियों की बैठक में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक मुद्दों पर बनी रणनीति

Share this news

कुमावत पंचायत भवन में राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवाशक्ति समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के पूर्व एवं नव दायित्ववान पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में युवाशक्ति के वर्तमान एवं आने वाले समय को लेकर शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी सहित समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने एवं समाजहित में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मजबूत रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में पूर्व एवं नव पदाधिकारी, मित्रगण एवं समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर युवाशक्ति को मजबूत बनाने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवाशक्ति समिति द्वारा युवाओं को संगठित कर शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *