बरुन्धन की बाल वाटिका के बच्चों को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म

Share this news

बरुन्धन की बाल वाटिका के बच्चों को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म

बूंदी । पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुन्धन की बाल वाटिका के बच्चे भी एक जैसी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। शोभा एजुकेशन सोसायटी, कोटा द्वारा मंगलवार को बाल वाटिका के 32 बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई।सोसायटी की अध्यक्ष शोभा कँवर ने कहा कि “स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यार्थी एक जैसी ड्रेस पहनते हैं। सिर्फ बाल वाटिका के बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेस में आते थे। अब एक जैसी यूनिफॉर्म से बच्चों में समरसता आएगी। मुझे खुशी है कि अब ये बच्चे भी बाकी बच्चों की तरह एक ही ड्रेस में लगेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मण मीणा ने की। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह भामाशाह सरकारी विद्यालयों की मदद करेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे विद्यालय भी किसी से कम नहीं होंगे।मुख्य अतिथि दुर्गालाल डोई ने कहा कि “शोभा कँवर हमेशा बच्चों के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। उनका यह सहयोग सराहनीय है।”कार्यक्रम का संचालन कुंदनमल चौधरी ने किया। व्यवस्था आशा मीणा ने संभाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *