बिलकेश्वर महादेव व तिलकेश्वर महादेव मंदिर पर किया ध्वजारोहण
खटकड़ – बिलकेश्वर सेवा समिति के सदस्यों व शिव भक्तो ने बिलकेश्वर महादेव मंदिर व तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगा पहराया सुबह सभी समिति सदस्य व शिव भक्त बिलकेश्वर महादेव मंदिर व तिलकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचे जहाँ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे समिति अध्यक्ष हरिओम प्रजापत ने बताया कि हमारी समिति का रजिस्ट्रेशन हुए एक वर्ष के लगभग हुआ है ओर यह हमारा पहला अवसर है जो समिति के सभी सदस्यों व शिव भक्तो ने मिलकर बिलकेश्वर महादेव व तिलकेश्वर महादेव मंदिर स्थल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम कर तिरंगा लहराया किया साथ ही प्रजापत ने कहाँ कि मुझे बहुत खुशी हुई कि इन दोनों स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सभी सम्मानित सदस्यों व शिव भक्तो बीच रहकर सम्पन्न हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद राष्ट्र गान हुआ ओर हर हर महादेव देव, भारत माता की जय, व वन्देमातरम के जयकारे लगाये इस दौरान बिलकेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष हरिओम प्रजापत, जगदीश शर्मा,रामचरण हर्षल,सत्यनारायण पांचाल, मुकेश शर्मा,बृजमोहन सिंह,महावीर सीनम,रमेश शर्मा,भेरूलाल शर्मा, चन्द्र प्रकाश गुर्जर,कन्हैया लाल मीणा, लादू प्रजापत, महावीर शर्मा, पप्पू शर्मा, ईश्वर मीणा सहित अन्य शिव भक्त सम्मिलित रहे

