
स्वतंत्रता दिवस पर भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंहवाहिनी का सम्मान
केशोरायपाटन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंहवाहिनी को समाजहित एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संस्था के शशि सोनी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंहवाहिनी वर्ष 2018 से निरंतर सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के साथ-साथ प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण एवं स्वच्छता, सामाजिक समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई गई है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाजहित में निरंतर कार्य करना है और आने वाले समय में भी टीम इसी भावना के साथ जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
सम्मान मिलने पर संस्था के सभी सदस्यों ने इसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और समाजसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया।
