बैरवा समाज की ओर से 51 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते समाजजन हुए शामिल

Share this news

बैरवा समाज की ओर से 51 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते समाजजन हुए शामिल

करवर (कृष्ण दिक्षित)। कस्बे में रविवार को बाबा रामदेव जी के प्राकट्य दिवस (बाबा की दूज) के अवसर पर बैरवा समाज की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की ओर से विशाल शोभायात्रा एवं 51 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए।*बैरवा समाज मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा*कार्यक्रम की शुरुआत आंतरदा रोड स्थित बैरवा समाज के मंदिर से शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा बस स्टैण्ड होते हुए इन्द्रगढ़ रोड स्थित मंशापूर्ण महादेव जी के मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में समाज के लोग बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।*51 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा*मंशापूर्ण महादेव जी के मंदिर से 51 कलशों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा बस स्टैण्ड मार्ग से होते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।*डीजे की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए समाजजन व सामूहिक भोजन का आयोजन किया*शोभायात्रा में डीजे की धुन भी आकर्षण का केंद्र रही। महिला और पुरुष डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए व ध्वज पताकाओं के साथ यात्रा में शामिल हुए। युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने धार्मिक माहौल के बीच बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाए।कलश यात्रा के यथास्थान पहुंचने के बाद बाबा रामदेव जी की आरती की गई। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *