नगरफोर्ट (अनीस भारतीय)
नगर पालिका के रूप में गठित होने के बाद दूनी में लोकतंत्र का पहला अध्याय आज बुधवार को लिखा जाएगा। नगर पालिका बनने के बाद हो रहे पहले चुनाव में 8349 मतदाता 94 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।तहसीलदार दूनी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुल 8349 मतदाताओं में 4248 पुरुष व 4121 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।मतदान के लिए 5 स्थानों पर 20 बूथ बनाए गए हैं। राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7, कन्या महाविद्यालय में 5, महात्मा गांधी विद्यालय में 4, दुर्गापुरा ढाणी में 3 और नगर पालिका कार्यालय में 1 बूथ बनाया गया है। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं और अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा ले लिया है।20 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं 54 निर्दलीय मैदान में डटे हैं। कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले से मुकाबला रोचक हो गया है। घर-घर जनसंपर्क कर प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं, जबकि पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर खासा उत्साह है।

