लाखेरी नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण लाटरी निकल जाने के बाद चुनावी खिचड़ी पकने के लिए नेताओं द्वारा महत्वाकांक्षा के चूल्हे पर चढ़ा दी गई है। खिचड़ी पकने मेँ उतना ही समय लगेगा, जितना वार्डों के परिणाम आने मेँ। परंतु खिचड़ी मेँ स्वाद तब आयेगा जब इसमें शुद्ध देशी घी मिलेगा और उसे हाथ से मुलायम करके खाया जाएगा। खिचड़ी धीमी धीमी आंच मेँ पक रही नगर पालिका की इस खिचड़ी का स्वाद कौन कौन लेता है। और स्वाद के किस किस के हिस्से में आता है…..नगर पालिका का चेयरमैन पद अनारक्षित है। अर्थात कोई भी व्यक्ति चुनाव जीत कर चेयरमैन बन सकता है। कोई ना कोई तो सभापति बनेगा…कुछ ऐसे भी होंगे जो स्वयं को इस दौड़ मेँ शामिल नहीं करेंगे बल्कि अपने किसी व्यक्ति को चेयरमैन निर्वाचित करवाने की कोशिश करेंगे। अगर राजनीति मेँ सक्रिय, राजनीति का शौक रखने वाले शहर के जाने माने चुनावी राजनीति के इस बड़े खेल मेँ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष शामिल नहीं होते तो फिर वो चुनावी राजनीति के मैदान से बाहर समझ लिए जाएंगे। 2028 मेँ होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्वयं को प्रस्तुत करने के लिए उन्हें इस खेल का हिस्सा बनना ही होगा। राजनीति मेँ सामने आना आवश्यक होता है। किंग मेकर बन जाना ऊंचे लेवल पर सत्ता का स्वाद देता है। स्थानीय लेवल पर तो आमने-सामने होना ही खेल का मजा देता है और खिचड़ी का स्वाद मन को तृप्त करता है। इस चुनावी खिचड़ी के लिये अनेक ग्रुप तैयार हो चुके हैं। बीजेपी-कांग्रेस भी ग्रुप बाजी से दूर नहीं है। इनके भीतर के ग्रुप्स के अतिरिक्त भी कई खेमे बनते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि जब सवाल वजूद साबित करने का हो तो फिर बहुत कुछ दाव पर लगाना ही पड़ता है। कितने नेताओं के वजूद दाव पर लगेंगे। किसके हिस्से कितने पार्षद आएंगे और इस चुनावी की अंतिम बाजी किसके पक्ष मेँ रहेगी , इसका जवाब अभी नहीं मिलेगा। इसके लिये वार्ड चुनावों के परिणाम का इंतजार करना होगा। किस गुट का चेयरमैन पद का दावेदार वार्ड से चुनाव जीतता है। किसके पक्ष मेँ अधिक पार्षद खड़े होते हैं। सत्ता का साथ किसे मिलता है। कौन नेता बीजेपी या कांग्रेस की बी टीम के रूप मेँ सामेन आता है, ये सब चेयरमैन के चुनाव मेँ सामने आएगा। फिलहाल तो नजर उन वार्डों पर हैं, जहां से चेयरमैन पद के दावेदार चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।
Related Posts
युवाओं को नशे से बचाने की बड़ी मुहिम, राजगढ़ धाम में रैली के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्त जीवन का प्रण
Share this news नसीराबाद/राहुल कुमार वर्मा राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम के रविवारीय मेले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’…
अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा 2 अक्टूबर के विराट हिंदू समागम को लेकर विहिप पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Share this news कोटा । श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट…
पहली ही नेशनल प्रतियोगिता में परिधि सुथार ने जीता सिल्वर
Share this news पहली ही नेशनल प्रतियोगिता में परिधि सुथार ने जीता सिल्वर मेडल, बीकानेर का नाम किया रोशन55वीं KVS…
