तेजाजी मंदिर पर बैठक आयोजित, नवीन कार्यकारिणी का गठन

Share this news

करवर। कस्बे में तेजाजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर से जुड़े सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में पिछली अवधि के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदस्यों के सामने रखा गया। आय-व्यय से संबंधित जानकारी पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने आवश्यक सुझाव भी दिए।
बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं, आगामी कार्यक्रमों और मंदिर से जुड़े अन्य कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा सभी लोगों के सहयोग से धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके बाद बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष छीतर लाल सैनी, कोषाध्यक्ष महावीर पलानिया, महामंत्री मुकेश नागर, उपाध्यक्ष बिरधी लाल काछी, संरक्षक रेखराज पटेल, कार्यकारिणी सदस्य कजोड़ प्रजापत, देवीशंकर बैरवा, जयप्रकाश सनाढ्य, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, महावीर सैनी, मोती लाल गुर्जर, रामकल्याण माली, महावीर पटेल, मुकेश सैनी, सुनील प्रजापति, जयकिशन रैगर, ओमप्रकाश नागर, रामप्रसाद सैन, रामचन्द्र प्रजापति, हजारी लाल सिणोल्या, घनश्याम नागर तथा संरक्षक मण्डल के सदस्य कन्हैया लाल नागर, आशाराम नागर, रामबिलास नागर, हेमराज नागर, मदन लाल नागर, माधोलाल सैनी, रामचन्द्र नागर, मोडू लाल काछी को बनाया गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की बात कही।
बैठक में मौजूद लोगों ने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और तेजाजी मंदिर के विकास एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन सभी सदस्यों के सहयोग और आगामी कार्यों को लेकर चर्चा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *