
नामांकन के अंतिम दिन 71 लोगों ने किया आवेदन , कुल 73 आवेदन भरे
*राजस्थान रणकौशल हाड़ौती*
इंदरगढ़ । नगर पालिका चुनाव की गहमागहमी के बीच नामांकन के अंतिम दिन 71 लोगों ने तहसील कार्यालय में आवेदन भरे। 29 अगस्त को दो उम्मीदवारों ने आवेदन जमा कर दिए थे। इंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव के कुल 73 आवेदन भरे गए। तहसील कार्यालय में भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के उम्मीदवारों की भीड़ सुबह से ही लगी रही। दोनों पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं करने से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में कल वाली मची रही। रिटर्निंग अधिकारी रामभरोस मीणा ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के कुल 73 आवेदन भरे गए हैं। भाजपा व कांग्रेस पार्टियों द्वारा सिंबल जमा कर दिए गए हैं।
