झापायता बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी ने फहराया तिरंगा, चेतराम मीणा ने किया ध्वजारोहण

Share this news

घाट का बराना क्षेत्र के झापायता बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष श्री मोनू जी मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्री चेतराम जी मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए देश की एकता, अखंडता और क्षेत्र के विकास का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रामचरण केवट, ओमप्रकाश मीणा, मोहन लाल मीणा, किशन लाल बैरवा, भंवर लाल मीणा, नंदकिशोर केवट, जगदीश मीणा, गोबरी लाल बैरवा और ओमप्रकाश केवट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संकल्प दोहराया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *