पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत निर्माण सेवा केंद्र कोटड़ी एवं अमृत सरोवर आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में सरपंच हरिराम गोचर तथा आयुर्वेदिक कंपाउंडर दानसिंह जाटने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उप सरपंच श्रवण सिंहग्राम विकास अधिकारी जयेश जैनवार्ड पंच प्रतिनिधि महेशसीताराम प्रजापत समाजसेवी कृपाल कनिष्ठ लिपिक माया व्यास रोजगार सहायक बद्रीलाल शर्मा ग्राम पंचायत स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद विद्या मंदिर एवं राज विद्या मंदिर सहित चारों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया तथा ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।खेल मैदान में कार्यवाहक पीईओ चिन्मय शास्त्री एवं राजकीय बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य शरावत अली ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दृष्टि जैनको ग्रीन एंड क्लीन ग्रुप कोटड़ी की ओर से स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान किया गया। वहीं ग्राम पंचायत कोटड़ी द्वारा कक्षा 10 एवं 12 के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मयंक गुर्जरको राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।समारोह का विशेष आकर्षण ग्राम कोटड़ी के 22 डाक कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत रहा। श्रद्धालु पैदल दौड़ते हुए उज्जैन की पावन शिप्रा नदी से जल लेकर गांव पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा एवं जोरदार स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। कांवड़ यात्रियों के गांव पहुंचने के तुरंत बाद हुई अच्छी बारिश को ग्रामीणों ने शुभ संकेत मानते हुए हर्ष व्यक्त किया।मुख्य समारोह में सरपंच हरिराम गोचर उप सरपंच श्रवण सिंह बालमुकुंद त्रिवेदी धीरज सिंह नीलकमल त्रिवेदी सालगराम भील राधेश्याम बैरागी, एलडीसी लखन राठौर महावीर बैरागी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई।इसके पश्चात आजमेरा मैरिज गार्डन में शपीरूलाल अजमेरा की ओर से विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। भोजन के उपरांत ग्राम पंचायत कोटड़ी द्वारा पीरूलाल अजमेरा का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
Related Posts
विद्यालय भवन ध्वस्त,टपरिया के नीचे बैठकर भविष्य गढ़ रहे नौनिहाल ।।
Share this news रिपोर्ट लेखराज शर्मा बारां9783937493 देवरी 6 अगस्त, बारां जिले के अंतिम छोर पर बसे सरकारी स्कूलों की…
कोटा में 2 अक्टूबर को होगा विराट हिंदू सम्मेलन*चित्तौड़ प्रांत में जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का शुभारंभ कोटा से होगा, 11 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य
Share this news कोटा । विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे…
बैरवा समाज की ओर से 51 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते समाजजन हुए शामिल
Share this news बैरवा समाज की ओर से 51 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते…
