90 जीबी में कपास उत्पादकता मिशन के तहत किसानों को दिया प्रशिक्षण

Share this news

अनूपगढ

    *राजस्थान रणकौशल हाड़ौती*

अनूपगढ़ । ग्राम पंचायत 90 जीबी में कृषि विभाग की ओर से कपास उत्पादकता मिशन एवं कपास क्रांति के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत 90 जीबी प्रशासक जरनैल सिंह जम्मू की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में करीब 30 किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी विजय लक्ष्मी, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रिम्पी, कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार, कनिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी अभिषेक जांगिड़ एवं संदीप कुमार ने किसानों को कपास की उत्पादकता बढ़ाने, फसल प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रिम्पी ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाते हुए गुलाबी सुंडी सहित कपास की फसल में लगने वाले कीट एवं रोग-व्याधियों की पहचान और रोकथाम को लेकर आवश्यक जानकारी दी। किसानों को फसल की नियमित निगरानी और समय पर उचित प्रबंधन अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

वहीं सहायक कृषि अधिकारी विजय लक्ष्मी ने खेतों में बनी जल संचयन संरचनाओं की सुरक्षा को लेकर कृषि विभाग की ओर से जारी विस्तृत गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संचयन संरचनाओं के आसपास सुरक्षा उपायों को अपनाकर संभावित हादसों को रोका जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने कृषि एवं कपास उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, कीट-रोग प्रबंधन एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक कर कपास उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *