
जजावर के एंकर प्रिंस दाधीच WIVA Awards 2026 ‘बेस्ट वेडिंग मेल एंकर’ अवॉर्ड से सम्मानित* *कुछ अलग करने का जज्बा हो तो इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है
जजावर । नैनवां उपखंड क्षेत्र में ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जजावर के प्रिंस दाधीच ने गांव की मिट्टी से एंकरिंग का सफर शुरू कर राजस्थान के लगभग सभी जिलों सहित देश के विभिन्न राज्यों में अपनी एंकरिंग का हुनर दिखा चुके जजावर गांव के एंकर प्रिंस दाधीच को जयपुर के बूमसा सन राइस रिसोर्ट में आयोजित देश के ग्रैंड अवॉर्ड शो WIVA Awards 2026 में ‘बेस्ट वेडिंग मेल एंकर’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।प्रिंस दाधीच ने अपने एंकरिंग करियर की शुरुआत गांव से ही की। सीमित संसाधनों के बावजूद मंच संचालन के प्रति जुनून और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। गांव से शुरू हुआ उनका यह सफर आज राजस्थान के लगभग हर जिले तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही वे राजस्थान के बाहर भी विभिन्न राज्यों में आयोजित विवाह समारोहों बॉडीबिल्डिंग शो , न्यू ईयर शो, व सामाजिक एवं अन्य बड़े आयोजनों में एंकरिंग कर चुके हैं।वेडिंग एंकरिंग के क्षेत्र में प्रिंस दाधीच अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति, शानदार मंच संचालन, हास्य-विनोद और दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़ने की खास शैली के लिए जाने जाते हैं। हल्दी, संगीत, शादी, रिसेप्शन सहित विभिन्न समारोहों में उनकी एंकरिंग को लोगों की ओर से सराहना मिली है।WIVA अवार्ड 2026 में ‘बेस्ट वेडिंग मेल एंकर ’ का सम्मान मिलना उनके इसी लंबे सफर और मेहनत का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। गांव से निकलकर राजस्थान और राजस्थान के बाहर अपनी पहचान बनाने वाले प्रिंस दाधीच के लिए यह उपलब्धि खास मायने रखती है।अवॉर्ड मिलने पर प्रिंस दाधीच ने कहा, “मैंने एंकरिंग की शुरुआत अपने गांव से की थी। आज राजस्थान के लगभग सभी जिलों और राजस्थान के बाहर अलग-अलग राज्यों में मंच संचालन करने का अवसर मिला है। WIVA Awards 2026 में बेस्ट वेडिंग मेल एंकर का सम्मान मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। यह सम्मान मेरे सफर में सहयोग करने वाले मेरे बड़े भाई नवल दाधीच व सभी दोस्तों और मेरे दर्शकों को समर्पित है।”
