कोटा । श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट हिंदू समागम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कोटा महानगर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा आयोजन से जुड़ी तैयारियों को समय पर अंतिम रूप देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बैठक, आवागमन, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई।इस अवसर पर प्रांत विधि संयोजक नवीन शर्मा, प्रांत सेवा प्रमुख विष्णु सालवी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख मोहन मालव, महानगर अध्यक्ष नाथ मित्तल, महानगर मंत्री आशीष शर्मा, प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव एवं सह प्रचार प्रमुख सुनील पोकरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

