बाबा बुढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा हेतु 26 श्रद्धालुओं का नैनवां से किया प्रस्थान कोटा विभाग संभाग बजरंग दल के सह संयोजक लक्की चोपड़ा ने तिलक व दुपट्टा पहनाकर किया शानदार स्वागत

Share this news

नैनवां (बाबूलाल शर्मा) । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली पवित्र एवं साहसिक बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए नैनवां क्षेत्र से 26 श्रद्धालुओं का एक दल जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। प्रस्थान से पूर्व विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल नैनवां द्वारा सभी यात्रियों का तिलक लगाकर एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर बजरंग दल कोटा विभाग सहसंयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की घाटी में निवास कर रहे हिंदू समाज के मनोबल को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देने वाली साहसिक यात्रा है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल द्वारा यह यात्रा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह यात्रा हिंदू समाज की एकता, जागरण एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।प्रमुख श्रद्धालु और कामनायात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में अशोक नागर, मुकेश नागर , विमल नागर, रामप्रसाद सहित कुल 26 श्रद्धालु शामिल हैं, जो बाबा बुढ़ा अमरनाथ के दर्शन कर क्षेत्र एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री संजय नगर, जिला संपर्क प्रमुख शेखर व्यास, जिला सहसंयोजक धनराज सैनी, प्रखंड सहमंत्री सोनू जांगीड़, नैनवां नगर अध्यक्ष अंकित मारवाडा, नगर मंत्री मुकेश नागर ,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *