बाबू लाल शर्मा नैनवां, राजस्थान पेंशनर्स मंच उप शाखा नैनवा द्वारा गढ़ चौक के पुरानी तहसील भवन पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण किया और ध्वजारोहण पश्चात संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देकर बताया कि हम आजादी के 80 वा गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहे हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के बलिदान, संघर्ष और अधिक संकल्प का अमिट प्रतीक है। सोलंकी ने कहा Submit Newsकि स्वतंत्रता दिवस केवल एक ऐतिहासिक स्मृति नहीं, बल्कि यह हमारी सभ्यता के उस जीवंत संकल्प का प्रतीक है, जिसमें व्यक्ति और समाज दोनों के अधिकार, गरिमा और आत्मनिर्णय के अधिकार की रक्षा का वचन निहित है। ध्वजारोहण समारोह में मंच के सभा अध्यक्ष रामपाल मीणा, संरक्षक श्याम बिहारी जोशी, जिला उपाध्यक्ष इसाक मोहम्मद पठान, महामंत्री प्रकाश चंद जैन , नारायण सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष शिवदत्त सोनी, महिला मंत्री कैलाश कुमारी शर्मा, हाजी सत्तार अली, गणेश कुमार सोनी राम नारायण भूषण, राजेंद्र कुमार गोस्वामी, बद्री लाल वर्मा , अनिल कुमार शर्मा, प्रकाश चंद जैन ,बाबूलाल बैरवा, बृजराज सिंह पवार, मोइनुद्दीन, बालू लाल, दुर्गा शंकर सेन ,दिनेश कुमार शर्मा, रामकिशन मीणा, रामसागर पहाड़िया, मुनव्वर अली, नूर मोहम्मद, सोहनलाल शर्मा नाकेदार, यासीन मोहम्मद , अनवर हुसैन मंसूरी , भोला शंकर शर्मा मंजूर अहमद, भंवर सिंह सिसोदिया , बाबूलाल खींची, फतेह सिंह, दुर्गा लाल सैनी सहित अधिक तादाद में पेंशनर उपस्थित रहे।

