
राष्ट्र भक्ति के साथ-साथ नशा-मुक्ति, बाल-विवाह, मोबाइल के दुष्प्रभाव पर भी दिया प्रेरणादायक संदेश नैनवां ब्लॉक के सरकारी मिडिल स्कूल, ताकला में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्था प्रधान रामकिशन नागर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक कवि किशन लाल कहार द्वारा प्रभावी अंदाज में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एस एम सी अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, विशिष्ट अतिथि अमर सिंह, नारायण सिंह बतौर मंचासीन अतिथि रहे।पावन पर्व पर गांव में प्रभात फैरी में राष्ट्र भक्ति के स्लोगनों के साथ -साथ ‘एक -दो ,एक दो;नशें की लत को छोड़ दो”जो नशें को हराएगा;वही सच्चा वीर कहलाएगा’जैस नारों से नशा -मुक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र भक्ति के गानों कविताओं के साथ -साथ बाल -विवाह, मोबाईल के दुष्प्रभाव, नशा -मुक्ति जैसे विषयों पर नाटक ,कोमेडी सांस्कृतिक कार्यक्रम से बहुत अच्छा सकारात्मक सन्देश स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दिया गया।इस मौके पर बरसात आने के बावजूद कार्यक्रम के समापन तक ग्रामीण अभिभावक डटे रहे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।इस मौके पर शिक्षिका कोमल जाजोरिया, शारीरिक शिक्षक जुगल किशोर साहू शिक्षक देवराज गुर्जर विकास कुमार यादव मनीष कुमार बैरवां, विद्यार्थी व ग्रामीण महिला-पुरुष अभिभावकों सहित युवा शक्ति मौजूद रहीं।
